{"_id":"5e39b34e8ebc3ee5dd294a2b","slug":"call-to-support-caa-by-giving-a-missed-call-nazibabad-news-mrt4672637164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस कॉल देकर सीएए का समर्थन करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस कॉल देकर सीएए का समर्थन करने का आह्वान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर सीएए के बारे में लोगों को जागरूक किया। भाजपाइयों ने सीएए का समर्थन करने के लिए लोगों से अपने मोबाइल से मिस कॉल देने की सलाह दी।
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए भाजपाइयों ने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई। भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, संजीव गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। नया कानून सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हैं। नए कानून से ऐसे लोगों को लाभ पहुंचेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव राजा रामपुर तुलसी में घर-घर जाकर लोगों को सीएए को समर्थन करने के लिए अपने मोबाइल फोन से मिस कॉल देने के लिए कहा। गांव मसनपुर बेसड़ा में सीएए को लेकर विपिन जघाला की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से सीएए का समर्थन करने के लिए अपने मोबाइल से मिस कॉल देने की सलाह दी। दयानंद शर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में नंदराम सिंह, राजकुमार, नितिन शर्मा, अमित प्रजापति, छत्रपाल सिंह, रहीसुद्दीन अहमद, सलमान, अंकुश, राकेश लोग मौजूद रहे।