फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to collect contributions for temple construction

मंदिर निर्माण के लिए अंशदान एकत्र करने का आह्वान

Wed, 06 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Call to collect contributions for temple construction
बिजनौर में संघ कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते महंत श्रीरामगोपाल दास महाराज। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुदर्शन भवन कार्यालय पर हुई बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से धन संग्रह अभियान के लिए योजना बनाई गई। इस दौरान आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद आदि अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक में जिला अभियान प्रमुख कैलाश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में विश्व के सभी हिंदू परिवारों से कुछ ना कुछ अंश अवश्य लगना चाहिए। यह मंदिर सवा 100 करोड़ हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। विभाग प्रचारक रोहित ने बताया कि मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दस, 100 व एक हजार रुपये के कूपन तीर्थक्षेत्र में छापे गए हैं। इनसे ही सारा धन संग्रहित होगा। कोई भी संग्रह 24 घंटे से अधिक कार्यकर्ता अपने पास नहीं रखेगा। उसको तुरंत अपने पास वाली बैंक शाखा में जमा करा सकते हैं। मुख्य अतिथि विहिप के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य महंत श्री राम गोपाल दास महाराज व मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक रोहित जी रहे। विहिप के संगठन मंत्री अरविंद, कुलदीप मुनि, महेश पाल, मूलचंद , प्रशांत महर्षि, देवेंद्र सिंह, गगन भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महेश पाल व संचालन अभियान प्रमुख कैलाश उपाध्याय ने किया। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष संजीव बंसल, उपाध्यक्ष डा. प्रकाश, जिला मंत्री विदित, हिसाब प्रमुख अरविंद रस्तोगी, सह हिसाब प्रमुख प्रदीप चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य डा. प्रकाश उपाध्यक्ष, सुशील सह मंत्री, अरविंद व प्रदीप चौहान हिसाब किताब प्रमुख, कमला चौधरी, शिवानी राजपूत, रवि गुप्ता, सरदार कूड़े सिंह, आशाराम भारती, संग्राम सिंह, महावीर सिंह, विजय गोयल, कपिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed