फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call for more use of Hindi

हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान

Wed, 15 Sep 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Call for more use of Hindi
हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। हिंदी दिवस पर जिले भर के शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यक्रम हुए। सभी से हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान किया गया।
एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। हिंदी विभाग प्रवक्ता राजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रवक्ता प्रगति राठी ने किया। इस दौरान शफक रिजवी, प्रीति सेतिया, सुरभि अग्रवाल, आंचल त्यागी, हिना नाज, डा.अमित चिकारा, जितेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बिजनौर पब्लिक स्कूल में हिंदी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों आरोही, अदीबा, पल्लवी, शिवी, दिशा, लकी, इशिका, राधिका, दिव्यांशी, सृष्टि, अंशिका, प्रिया, मोहम्मद फैज, पलक, दिव्यांश, रियाशी, सुमैया नवाज, गौहर, प्रीतिका, शिवांगी, प्रिंसीका, अर्पित, देव, अक्षित, नकुल, अभिषेक आदि ने सुविचार, शपथ, काव्यपाठ, भाषण आदि प्रस्तुत किए। प्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि मातृभाषा को हिंदी दिवस मनाकर याद किया जा रहा है। प्रधानाचार्य विकास त्यागी ने कहा कि दूसरी भाषाएं हिंदी का महत्व कम करके नहीं सीखनी चाहिए। अर्चना शर्मा ने हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed