{"_id":"57d702a74f1c1bb53dd47659","slug":"cabinet-minister-inspected-idgaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने ईदगाह का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने ईदगाह का निरीक्षण किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
धामपुर ईदगाह का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। मंत्री ने नगर शेरकोट की ईदगाह को जनपद में सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि ईदगाह में शेरकोट नगर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मुसलमान नमाज अदा करने आते हैं। ईद की नमाज अदा करते हैं। उन्होंने शेरकोटवासियों ने ईद उल अजहा के त्योहार को आपसी भाईचारे के रूप में मिलजुल कर मनाने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों को ईदगाह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मो. असलम, मो अरशद, मुदित गुप्ता, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद खालिद रहे।
वहीं डीएम बी चंद्रकला ने तत्काल प्रभाव से जिले में धारा 144 के अंतर्गत निषेधज्ञा लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिले में ईद उल अजहा तथा जिले में तेजी से चल रही राजनैतिक गतिविधियों, कुछ अवांछनीय और असामाजिक तत्वों की सक्रियता न हो इसके जिले में लिए धारा 144 लागू की गई है जो सात नवंबर तक प्रभावी रहेगी।