{"_id":"610988818ebc3ebcae6a2416","slug":"bypass-will-be-built-on-the-canal-track-of-the-middle-ganga-canal-bijnor-news-mrt5503326169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य गंगा नहर की नहर पटरी पर बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य गंगा नहर की नहर पटरी पर बनेगा बाईपास
विज्ञापन

अजीत चौधरी
बिजनौर। मध्य गंगा नहर फेज-2 के किनारे बाईपास रोड निकालने की तैैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। इस रोड के बनने से गंज, नूरपुर, नहटौर व हल्दौर क्षेत्र के लोगों को मेरठ व दिल्ली जाने के लिए शहर में नहीं आना पडे़गा। बाईपास रोड से ही वे बैराज रोड पर पहुंच जाएंगे। इससे करीब 25 किलोमीटर का सफर तो कम होगा ही साथ ही बैराज रोड पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
बैराज मार्ग यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को आपस में जोड़ता है। पांच राज्यों को जोड़ने के कारण इस मार्ग पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। यहां पर लगभग रोज ही जाम के हालात बने रहते हैं। कोई हादसा हो जाने या पेड़ टूटकर सड़क पर गिर जाने पर कुछ ही देर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। यातायात को देखते हुए यहां से अब फोरलेन भी निकाला जा रहा है। गंगा बैराज से ही मध्य गंगा नहर फेज-2 निकाली जा रही है। इस नहर का काम लगभग खत्म हो चुका है। मध्य गंगा नहर फेज-2 के किनारे पटरी पर अब बाईपास रोड निकालने की तैयारी की जा रही है। मध्य गंगा नहर फेज-2 पर लोगों के लिए बाईपास रोड बनने से शहर से होकर बैराज रोड पर जाने वाला यातायात बहुत कम हो जाएगा। हल्दौर, गंज, नूरपुर, नहटौर, धामपुर के लोगों को बैराज मार्ग पर सीधे आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बाईपास रोड से होकर सीधे बैराज के पास ही पहुंच सकते हैं।
यहां से निकलेगा बाईपास
बाईपास रोड बैराज से गंज क्षेत्र में निकलेगी। यहां से ये फिर गंज, फतेहपुर, बालकिशनपुर होते हुए गोलबाग तक जाएगी। ये कई किलोमीटर लंबी होगी। इस मार्ग को टू लेन बनाया जाएगा। इस मार्ग को भारी यातायात के चलने की बात को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। बाईपास रोड बनने से लोगों का समय और पैैसा दोनों ही बचेंगे। गंज तक का प्रस्ताव ही 25 करोड़ का बनाया गया है। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने नहर की पटरी को बाईपास रोड बनाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को भी उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। उपमुख्यमंत्री ने विभाग के अफसरों को इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा है। सुचि मौसम चौधरी के अनुसार वे क्षेत्र में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। नहर पटरी के बाईपास रोड बनने से जनता को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
बनाया गया प्रस्ताव: एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील सागर के अनुुसार नहर पटरी को बाईपास रोड बनाने का प्रस्ताव बना लिया गया है। यह जल्दी ही शासन को भेजा जाएगा। बाईपास रोड बनने से जाम से निजात मिलेगी और समय बचेगा।