फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By-elections in gram panchayats on February 3

ग्राम पंचायतों में उप चुनाव तीन फरवरी को

Mon, 20 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
By-elections in gram panchayats on February 3
ग्राम पंचायतों में उप चुनाव तीन फरवरी को
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का एलान हो गया है। जिले में ग्राम प्रधानों के छह और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पद रिक्त हैं।
इसके लिए 23 जनवरी को नामांकन और तीन फरवरी को मतदान होगा। मतगणना पांच फरवरी को होगी।
जिले में किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फतहपुर राजाराम, जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नलपुरा, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर बेरिसाल, स्योहारा ब्लाक की ग्राम पंचायत सुमालखेडी, हल्दौर ब्लाक की ग्राम पंचायतों जाफराबाद उरफ हरदासपुर गढ़ी, ईसापुर में प्रधानों के पद रिक्त हैं। बीडीसी के पद जलीलपुर ब्लाक के वार्ड 50 और 77 में रिक्त हैं। जिले में पंचायत सदस्यों के जलीलपुर ब्लाक में 44, हल्दौर में 62, कोतवाली में 29, नजीबाबाद में 25, नूरपुर में 10, नहटोर में नौ, स्योहारा में छह, मोहम्मदपुर देवमल में सात, धामपुर और अफजलगढ़ में तीन-तीन तथा किरतपुर ब्लॉक में 21 पद खाली हैं। सभी पदों पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23, 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामजदगी, 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 28 जनवरी को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा। मतदान तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होना और मतगणना पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया संबंधित विकास खंड पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed