फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses remained crowded even on the next day of Rakshabandhan

रक्षाबंधन के अगले दिन भी बसों में रही भीड़

Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buses remained crowded even on the next day of Rakshabandhan
रक्षाबंधन के अगले दिन भी बसों में रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। रक्षाबंधन के बाद भी बसों में अच्छी भीड़ दिखाई दी। क्योंकि कुछ लोगों ने 12 अगस्त को भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसके चलते बसों में भीड़ रही। बिजनौर डिपो से करीब 25 हजार यात्रियों ने सफर किया।

शुक्रवार को भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजनौर डिपो से 100 से ज्यादा बसों का संचालन किया गया, लेकिन बसों में भीड़ कम नहीं हुई। सभी बस डिपो से ही भरकर अपने गंतव्य के लिए चलीं। शुक्रवार को भी करीब 25 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। हालांकि बिजनौर डिपो की ओर से बढ़ाए गए बसों के फेरे कम नहीं किए गए हैं। डिपो पर जिन रूटों की भीड़ ज्यादा दिखाई दी, उस तरफ ही बस को भेज दिया गया। मगर फिर भी यात्रियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। मेरठ जाने वाले यात्रियों को करीब एक घंटा बस का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद बस मिली। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि सभी मार्गों पर बसें संचालित की जा रही है। रक्षाबंधन की वजह से बसों में यात्रियों की भीड़ है। बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को कम यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed