{"_id":"633f1b2c7a461f1c7d76f597","slug":"buses-of-bijnor-depot-are-not-available-for-meerut-late-in-the-evening-bijnor-news-mrt608472223","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम मेरठ के लिए नहीं मिलती बिजनौर डिपो की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम मेरठ के लिए नहीं मिलती बिजनौर डिपो की बसें
विज्ञापन
बिजनौर। शाम होते ही मेरठ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। क्योंकि शाम सात बजे के बाद बिजनौर डिपो से मेरठ के लिए कोई बस नहीं है। जिसके चलते यात्री डिपो पर कोटद्वार और नजीबाबाद से आने वाली बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं।
बिजनौर डिपो से मेरठ के लिए करीब 23 बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर ये सभी बसें सात बजे तक ही चलती हैं। सात बजे के बाद यात्री दूसरी डिपो की बसों पर निर्भर रहते हैं। कोटद्वार और नजीबाबाद से आने वाली ज्यादातर बसें यात्रियों से भरी हुई होती है। जिसकी वजह से बिजनौर डिपो से बस में बैठने वाले यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। इसका कारण शाम सात बजे के बाद बसों की कमी है। बस कम होने से दिल्ली और मेरठ जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे यात्री बसों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। डिपो से मेरठ के लिए पूरे दिन बसों की संख्या ठीक है, मगर शाम होते ही बसों की संख्या घटने लगती है।
अहम बात ये है कि यह समस्या बहुत पुरानी है, जबकि लगातार यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। देर शाम तक बिजनौर से मेरठ तक बसें संचालित करने की मांग लोग कई बार उठा चुके हैं। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक शासन स्तर पर इसे लेकर ठोस पैरवी नहीं की।
विज्ञापन
डिपो पर बसों की संख्या कम है। जिसकी वजह से शाम सात बजे के बाद मेरठ के लिए कोई बस नहीं है। बसों का समय इसी हिसाब से तय किया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। काफी समय से शाम को मेरठ जाने वाली बसों की दिक्कत है। राजेंद्र शर्मा, स्टेशन प्रभारी