{"_id":"60f9b5cc8ebc3e383577ee2d","slug":"bus-container-collision-one-killed-15-injured-bijnor-news-mrt548573033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन
हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला में रोडबेज बस व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में घायल यात्री।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर (बिजनौर)। गांव नवादा तुल्ला के निकट रोडवेज बस व कंटेनर की जबरदस्त भिड़ंत होने से बस में सवार एक युवक की मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर के हाईवे पर पलटने से दो घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराया।
मुरादाबाद बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव नवादा तुल्ला में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे मुरादाबाद की ओर से रोडवेज की यात्रियों से भरी हुई बस बिजनौर जा रही थी, जबकि मटर दाने से लदा कंटेनर बस की समान दिशा में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक दूसरे को ओवरटेक करते समय वाहन एक दूसरे से साइड से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया और उसमें लदे हुए मटर के दाने के बोरे हाईवे पर फैल गए। बस हाईवे किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। बस में सवार घायल यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री शहर कोतवाली गांव बाखरपुर गढ़ी निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी प्रदीप कुमार, जनपद मुरादाबाद निवासी अजय पुत्र रामकिशोर, राजवीर पुत्र बाबूराम, अंकुश पुत्र अनिल कुमार, जनपद मुरादाबाद निवासी कमर जहां, जनपद बरेली के सिरौली निवासी संजीव कुमार, गीता देवी, शिवा व अर्जन, बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड निवासी दीपक कुमार, सुरेश कुमार, रामपाल सिंह, सुनीता देवी, तारो देवी, सुदेश देवी समेत 15 यात्री घायल हो गये।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएससी हल्दौर बिजनौर व निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भिजवाया। सीएचसी हल्दौर में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। हाईवे पर बीचों-बीच कंटेनर पलटने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सकों के यहां भिजवाया गया है।

हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला में रोडबेज बस व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत के बाद बस से उतरते रोते बिलखते ?- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला में रोडबेज बस व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत के बाद पलटा ट्रक।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन