{"_id":"5795103d4f1c1b2832c4bb12","slug":"buried-in-home-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में जिंदगी दफन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में जिंदगी दफन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर बिल्लौंच बारिश से गिरा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में तेज बारिश में शनिवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर बिल्लौंच में मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। मकान में महिला के दोनों पौत्र भी घायल हो गए। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ग्राम हसनपुर बिल्लौंच के एक परिवार के लिए आफत बन गई है। शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान गांव निवासी महिला मगनो देवी (65) पत्नी स्वर्गीय बनवारी सिंह अपने घर में बैठी थी। उसके साथ दोनों पौत्र अंकुश (12) पुत्र सोमपाल व विशेष (17) पुत्र महीपाल भी बैठा था। अचानक मकान की कच्ची छत भरभरा कर नीचे गिर गई। छत गिरते देखकर अंकुश व विशेष तो किसी तरह से बाहर निकल आए, जबकि मगनो मलबे में दब गई। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा को परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
दोपहर परिजन महिला के शव को लेकर थाने पहुंचे। मृतका के परिजनों ने पुलिस से मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मकान के मलबे की चपेट में आकर घायल हुए अंकुश व विशेष का निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा है। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना करके अपनी रिपोर्ट तहसील भेज दी है।
विज्ञापन
वहीं चांदपुर में जलीलपुर क्षेत्र के गांव बसंतपुर में शनिवार की रात्रि हुई भारी वर्षा से रतनपाल सिंह का मकान ढह गया। उस समय परिवार के लोग बारिश के चलते पन्नी से बनाए अस्थायी भवन में बैठे थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उधर, गांव निवासी मोनू का मकान गिर गया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने दौड़कर बच्चों को वहां से हटाया। पीड़ितों ने ग्राम प्रधान से मकान बनवाने की गुहार लगाई है।
सरकारी घर गिरा, दो घायल
नहटौर में गांव रामपुर निवासी हरकिशन सिंह का बीपीएल योजना के तहत ब्लॉक की ओर से चार वर्ष पूर्व मकान बना था। चार साल बाद ही मकान खस्ताहाल में पहुंच गया। बारिश के बाद अचानक मकान का बरामदा गिरकर धराशायी हो गया। लेंटर के मलबे की चपेट में आने से उसकी पुत्रवधू जमना व संगीता घायल हो गई। बीपीएल योजना में बने मकानों के मानकों को ब्लॉक प्रशासन देखता है। मकान गिरने से ब्लॉक प्रशासन की पोल खुल गई। इसके अलावा मोहल्ला सराय जोखा सिंह निवासी रामकुमार का कच्चा मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आकर उसकी पांच वर्षीय पुत्री प्रियंका व छह वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।