{"_id":"593aec424f1c1b366e9c9173","slug":"bulrero-strikes-old-man-on-highway-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बुलेरो ने वृद्धा को रौंदा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बुलेरो ने वृद्धा को रौंदा,मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में कानपुर से ऋषिकेश की ओर जा रही बुलेरो ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर एक वृद्धा को रौंद दिया। बुलेरो महिला को घसीटती हुई करीब 100 मीटर तक ले गई। जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत हो गई।
आकाशवाणी कॉलोनी के निकट बुलेरो यूपी 42 एएल 1255 ने एक वृद्घा को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी लेकर चालक भागा तो वृद्धा बुलेरो में ही फंस गई। वह उन्हें घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक ले गया। संयोग से रेलवे क्रॉसिंग 482 बंद था। इस पर बुलेरो चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। एक महिला दो बच्चों के साथ बुलेरो में ही बैठी रह गई। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। बाइक से आए धामपुर के गांव ठाठ नंगला निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वृद्धा उसकी मां कैलाशो देवी हैं। वह उन्हें लेंसडौन से बाइक से लेकर गांव लौट रहा था। मां लघुशंका के लिए गई थीं, तभी बुलेरो ने रौंद दिया। उधर, बुलेरो में सवार महिला ने बताया कि वह और गाड़ी में सवार अन्य लोग कानपुर से ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। घटना के समय वह सो रही थी।
घायल वृद्धा को सीएचसी समीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव जगदीशपुर निवासी मुनेश की ओर से बुलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उधर, शेरकोट में ग्राम भनोटी निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसके पिता करन सिंह पुत्र बुद्ध सिंह 65 वर्षीय शुक्रवार शाम अपने खेत से भैंसा बुग्गी पर बैठकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही पुलिया के निकट
तालाब में जेबीसी से खुदाई
चल रही थी। जेसीबी मशीन की आवाज सुनकर भैंसा बिदक
गया। जिससे बुग्गी पलट गई और बुग्गी के नीचे दबने से करन सिंह की मौत हो गई।