फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullets were fired from two sides, two including a woman injured

Bijnor News: दो पक्षों में चलीं गोलियां, महिला सहित दो घायल

Sun, 10 Nov 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 10 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bullets were fired from two sides, two including a woman injured
नजीबाबाद। जमीन के विवाद और रुपयों के लेनदेन को लेकर पठानपुरा में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। इसमें एक महिला सहित दो घायल हो गए। दोनों घायलों को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अजीम, वसीम का दूसरे पक्ष अय्यूब, साजिद, आरिफ से जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। पत्थरबाजी से शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों से गोलियां चल गईं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान मोहल्ले की एक महिला शहनाज पुत्री मकबूल घर से बाहर निकली और गोली लगने से घायल हो गई। गोलीकांड में एक पक्ष के वसीम पुत्र यूसुफ के हाथ में भी गोली लगी। पत्थरबाजी में घटनास्थल पर खड़ी वसीम की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को अजीम और वसीम के पास से एक पिस्टल और एक बंदूक बरामद हुई है। पुलिस को कारतूस और खाली खोके भी मिले हैं। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली। सीओ देश दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed