{"_id":"5fb80eca8ebc3e9c0724c047","slug":"bullet-fired-in-the-dispute-to-empty-the-shop-bijnor-news-mrt5118857126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने के विवाद में चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली कराने के विवाद में चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। गांव दयालवाला में दुकान खाल कराने को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दुकान स्वामी ने दुकान का सामान बाहर निकाल दिया और किराएदार पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी। इस मामले में दुकान स्वामी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गांव दयालवाला में अरुण की दुकान गांव के ही जितेंद्र ने किराए पर ले रखी है जहां जितेंद्र ने रेडीमेड कपड़ेे व जूते चप्पल का कारोबार करता है। पुलिस के मुताबिक अरुण व जितेंद्र मौसेरे भाई है। अरुण ने दुकान खाली कराने को कई दिनों से जितेंद्र पर तकादा कर रखा था। इस बात को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को अरुण चार पांच साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा व जितेंद्र का काउंटर व अन्य सामान दुकान से बाहर निकाल दिया। इस बात पर विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने -सामने आ गए। अरुण ने तमंचे से जितेंद्र पर गोली चला दी। गोली चलने से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सामान दुकान के अंदर रखवाया। जितेंद्र ने अरुण समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अरुण समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक दुकान खाली कराने के विवाद में गोली चली है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।