फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozer will run on illegal construction on pond and lake lands

तालाब-झील की जमीनों पर हुए अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on illegal construction on pond and lake lands
तालाब और झील की जमीनों पर हुए अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

धामपुर। तालाब और झील की जमीनों पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी होने लगी है। इसके लिए ऐसी जमीनों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। धामपुर तहसील में 200 से अधिक तालाब की करीब पांच सौ बीघा जमीन पर अवैध कब्जे के मामले जांच में सामने आए हैं।
धामपुर तहसील में 551 गांव के राजस्व अभिलेखों में 2334 तालाब और झील दर्ज हैं। इन सभी तालाबों और झीलों का रकबा करीब 8000 बीघा से अधिक है। करीब दो सौ से अधिक तालाब और झीलों की करीब 500 बीघा से अधिक जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। इन अवैध कब्जों को ध्वस्त करने को राजस्व विभाग की ओर से चिह्नितकरण अभियान चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही तालाबों, झीलों की जमीनों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया जाएगा। रजिस्टार कानूनगों ने नवेंदू चौहान ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर राजस्व विभाग सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने को पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। तीन दिन पहले डीएम ने सीएम के आदेशों को हवाला देते हुए जिले के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

वाद दायर कर जता रहे नाजायज हक
उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर का कहना है संज्ञान में आया है कि इन तालाब और झीलों में से 500 बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जे हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने सरकारी संपत्ति को अपना बता कर कानूनी पचड़े से बचने को तहसीलदार और नायब तहसीलदार में वाद दायर कर रखे हैं, जिससे किसी तरह से उनका सरकारी जमीन पर नाजायज हक बना रहे, पर ऐसा नहीं होगा। शासन के आदेश पर अब वादों का जल्द निपटान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलीभगत मिली तो नपेंगे कर्मचारी
एसडीएम ने बताया कि लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी है कि वे अपने क्षेत्र में अभिलेखों के साथ सघन भ्रमण कर लें, जहां पर तालाबों, झील व ग्राम समाज की जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे बने हैं, उन्हें तत्काल कब्जामुक्त करने को अवगत करा दें। यदि अधिकारियों के सत्यापन में कहीं पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत का होना पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed