{"_id":"604910918ebc3edbca371807","slug":"bull-injured-old-man-in-village-anandipur-bijnor-news-mrt5293470158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदीपुर में सांड़ ने वृद्ध को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदीपुर में सांड़ ने वृद्ध को घायल किया
विज्ञापन
गांव आनंदीपुर में सांड़ ने वृद्ध को घायल किया
रेहड़। गांव आनंदीपुर में सांड़ ने हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
गांव निवासी 60 वर्षीय लाल सिंह मंगलवार रात अपने घेर में सोया हुआ था। रात नौ बजे एक सांड़ ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए जसपुर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव निवासी रिंकू, सुनील, रवि, पिंटू, ऋषिपाल, राजीव ने बताया कि एक आवारा सांड ने पिछले कई महीनों से गांव में आतंक मचा रखा है। एक माह पूर्व भी सांड़ ने गांव के बलराम सिंह को घायल कर दिया था।
सांड़ किसी भी पशुशाला में जाकर पशुओं को हमला कर घायल कर देता है। गांव वाले कई बार वन विभाग से सांड़ को पकड़ने की मांग कर चुके हैं, किंतु वन विभाग ने सांड़ को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। वन दरोगा राधेश्याम सिंह का कहना है की जल्दी ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।