फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bugle sounds for elections of sugarcane committees, enthusiasm increases

Bijnor News: गन्ना समितियों के चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मियां

Tue, 06 Aug 2024 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bugle sounds for elections of sugarcane committees, enthusiasm increases
-सहकारिता की राजनीति करने वाले किसान नेताओं में बढ़ी हलचल
विज्ञापन

- 23 अगस्त से प्रतिनिधियों के निर्वाचन की कार्रवाई हो जाएगी चालू, होगा सूची का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी







बिजनौर। लंबे अरसे के बाद गन्ना समितियों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। समितियों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिससे किसान नेताओं की सरगर्मियां बढ़ चुकी है। सहकारिता की राजनीति में दखल रखने वाले किसान नेताओं ने जोड़तोड़ करने के लिए राजनीतिक आकाओं की शरण में जाना शुरू कर दिया है।
गन्ना समितियों की प्रबंध समिति के चुनाव को ग्राम स्तर पर प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अंनतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 अगस्त को कर दिया जाएगा। जिस पर 24 को आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इसके अगले दिन 25 अगस्त को निस्तारण करते हुए शाम तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया जाएगा। प्रतिनिधियों यानि डेलीगेट का चुनाव के लिए 26 अगस्त को किया जाएगा। मतदान 3 सितंबर को होगा। इसके बाद प्रबंध समिति के संचालक पद के लिए सात सितंबर को अंनतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, आठ सितंबर को आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। संचालक पद के लिए 10 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी। 11 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 14 सितंबर होगी। संचालक पद के लिए 16 सितंबर को मतदान होगा। सभापति पद के लिए 17 सितंबर को चुनाव होगा। बता दें कि जिले में नौ सहकारी गन्ना समितियां हैं।
विज्ञापन


प्रबंध समिति में जगह बनाने के लिए करने लगे जोड़तोड़
सहकारी गन्ना समितियों की प्रबंध समिति में जगह बनाने के लिए किसान नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दिया है। सत्ताधारी दल के नेताओं के संपर्क में भी सहकारिता की राजनीति करने वाले नेता आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed