{"_id":"6474fb1807166d47d4044bf7","slug":"bsp-workers-full-of-enthusiasm-emphasis-on-repeating-2007-result-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4093-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2007 के परिणाम को दोहराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2007 के परिणाम को दोहराने पर जोर
Tue, 30 May 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
- पूर्व सांसद मुनकाद अली ने बसपा कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होने का आह्वान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि एससी समाज की तरह मुस्लिम समाज को भी पार्टी से जोड़ना चाहिए। कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार बिजनौर को प्रदेश में पहले नंबर पर लाना है, जिस प्रकार 2007 में सभी विधानसभा सीटें जिताकर लाए थे।
यह बात उन्होंने सोमवार को बसपा कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में कही। कहा कि पार्टी के संगठन को जिला स्तर, विधानसभा स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। पार्टी का जनाधार कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए सभी को प्रयास करना है। पार्टी की नीतियों को बताएं। पदाधिकारी अपने अपने समाज को जागरूक करते हुए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ें। पूर्व विधायक इकबाल अहमद ने पार्टी में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का वायदा किया।
पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम ने समीक्षा करते हुए बताया कि बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करना है। जिन साथियों को जिम्मेदारी दी जाए वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करें। दिलीप कुमार पिंटू जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं मुख्य मंडल इंचार्ज जितेंद्र सागर के संचालन में हुई बैठक में रणविजय सिंह, सुनील आजाद, दीपक कुमार सिंह,चेतराम मंडल प्रभारी मुरादाबाद एवं महबूब अहमद पूर्व प्रत्याशी बिजनौर आदि उपस्थित रहे।