{"_id":"58a738094f1c1bb901d83d93","slug":"bsp-not-to-vote-on-the-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा को वोट न देने पर पिटाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को वोट न देने पर पिटाई की
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिवाला कलां में विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट न देने पर बसपा प्रत्याशी के भाई ने तीन-चार समर्थकों के साथ फेरी करने वाले को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रवाना शिकारपुर निवासी मुनत्याज गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। मुनत्याज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर वह नूरपुर से बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल के गांव मंझौला बिल्लौंच में फेरी करने गया था। जैसे ही वह प्रत्याशी के घर के समीप पहुंचा तो वहां मौजूद गौहर इकबाल के भाई असद व इमरान ने उसे रोक लिया और चुनाव में बसपा को वोट न देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीन चार अन्य समर्थकों के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह छूटकर थाने पहुंचा और पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।