फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSP collapses on Mayawati's workplace

Bijnor News: मायावती की कर्मभूमि पर बसपा धराशायी

Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
BSP collapses on Mayawati's workplace
- नगर निकाय चुनाव में विफल हुआ पार्टी का पहला प्रयोग
विज्ञापन

- पहली बार नगर निकाय प्रत्याशियों को जारी किए थे सिंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को सिंबल जारी करने के पहले ही प्रयास में बसपा विफल हो गई। मायावती की कर्मभूमि रहे बिजनौर जिले में बसपा के प्रत्याशी कहीं मुकाबले में भी नजर नहीं आए। स्थिति यह रही कि किरतपुर नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी अरशद चौधरी को मात्र 40 ही वोट मिले हैं। केवल बिजनौर नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी नाजिया सुल्तान ही अधिकतम 4268 वोटों का आंकड़ा छू सकीं।
बिजनौर लोकसभा सीट पर 1989 में हुए उप चुनाव में जीतकर मायावती पहली बार लोकसभा पहुंची थी। हालांकि इससे पहले भी साल 1985 में लोकसभा उपचुनाव में मायावती ने बिजनौर सीट से पहला चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस की मीरा कुमार विजयी रही थी जबकि रामविलास पासवान समेत मायावती को भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बता दें कि बिजनौर से बसपा मुखिया का विशेष लगाव रहा और मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जनपद का कई बार दौरा भी किया। 2007 के विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीटों पर बसपा के प्रत्याशी चुने गए थे लेकिन फिर जनपद में पार्टी का रसूख गिरता गया। बसपा ने पहली बार नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल जारी किया था लेकिन यह पहला प्रयोग ही असफल हो गया। जनपद की बात करें तो यहां पर सात नगर पालिका और दो नगर पंचायत सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे लेकिन जीत तो दूर ये कहीं मुकाबले में भी नहीं दिखे। हल्दौर को छोड़कर अन्य कोई बसपा प्रत्याशी कुल पड़े वोटों का दस प्रतिशत भी हासिल नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में बसपा की स्थिति
नगर निकाय प्रत्याशी मिले वोट
बिजनौर नाजिया सुल्तान 4268
नजीबाबाद महबूब अहमद 182
स्योहारा मौ. आमिर 1279
चांदपुर अकील 1942
नूरपुर एहतेशाम 1500
हल्दौर रामपाल 1527
किरतपुर अरशद चौधरी 40
झालू याकूब 112
मंडावर नईम अहमद 619

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed