{"_id":"63c83bea4d5a531fef50a743","slug":"bsp-accused-of-tarnishing-the-image-of-the-mla-bijnor-news-c-14-1-84007-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बसपा पर लगाया विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बसपा पर लगाया विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप
Thu, 19 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
- अमानगढ़ प्रकरण में भाजपा पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बढ़ापुर से भाजपा विधायक छवि धूमिल करने का आरोप बसपा के नेताओं पर लगाया।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें कहा गया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्रीय विधायक सुशांत सिंह की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बसपा के नेता लव कुमार, विपिन कुमार, मोहम्मद रजी, इस्लामुद्दीन आदि बढ़ापुर विधायक के खिलाफ षडयंत्र रचते हुए छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा गया कि इस कृत्य की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं कार्रवाई नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालो में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूूत, एके सिंह, मलकीत सिंह, देवराज सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
डीएफओ बोले, कार्रवाई नहीं तो आज से ले लूंगा छुट्टी
बिजनौर। खुद के साथ अभद्रता होने के मामले में डीएफओ डॉ. अनिल पटेल अभी भी अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। उन्होंने दो दिन का समय दिया था। कहा कि उनके पत्र को दिए दो दिन पूरे होने को हैं, ऐसे में यदि उनके साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं करती, तो वह आज से छुट्टी पर चले जाएंगे। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि उन्होंने पहले ही अपने अधिकारियों और एसपी को पत्र लिखकर अभद्रता के अलावा यह भी बताया था कि उनके डिप्टी रेंजर से जबरन तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर भी पत्र लिखकर खुद के साथ हुई जबरदस्ती के बारे में बता चुके हैं।
आला कमान को सौंप चुके हैं रिपोर्ट : सुभाष वाल्मीकि
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों से बात हो चुकी है। पार्टी हाईकमान को इस संबंध में मामले से जुड़ी सभी बारीकियों के बारे में बता दिया गया है। इस प्रकरण में वन विभाग और पुलिस-प्रशासन की भूमिका के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
शासन स्तर पर गठित हो चुकी है जांच कमेटी
इस पूरे प्रकरण में एक दिन पहले बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने पीसीसीएफ वन से मिलकर जांच कमेटी गठित करने की मांग की थी। विभागीय सूत्रों की माने तो शासन स्तर से एक जांच कमेटी का गठन हो चुका है। जल्द ही यह टीम बिजनौर पहुंचकर इस मामले के हर बिंदु की जांच करेगी। अगले सप्ताह तक इस टीम के आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
एसपी देहात को सौंपी मामले की जांच : एसपी
एसपी बिजनौर डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है। डीएफओ को पत्र मिला है, लेकिन मामले में उन्हें खुद की निर्णय लेना होगा। क्योंकि कभी वन विभाग कभी एनओसी देता है, कभी रिपोर्ट दर्ज कराता है। बाकि जांच में स्थिति साफ होगी।