फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brush industry started with Rs 1.10 lakh, annual turnover is Rs 5 lakh

Bijnor News: 1.10 लाख से शुरू किया था ब्रश उद्योग, पांच लाख वार्षिक का हो रहा टर्नओवर

Sun, 18 Feb 2024 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brush industry started with Rs 1.10 lakh, annual turnover is Rs 5 lakh
बालकिशनपुर रविदास समूह के ब्रश उद्योग को लगे पंख, देश के कई राज्यों में हो रहा निर्यात
विज्ञापन









सतीश शर्मा

धामपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं रोजगार परक उद्योगों को स्थापित कर आत्मनिर्भर हो रही है। बाल किशनपुर रविदास समूह की महिलाओं के ब्रश उद्योग को विकास के क्षेत्र में पंख लगने शुरू हो गए हैं। समूह का उत्पाद प्रदेश में ही नहीं, देश के कई राज्यों में निर्यात हो रहा है। 1.10 लाख रुपये से शुरू किए उद्योग ने अब करीब पांच लाख रुपये वार्षिक का टर्नओवर शुरू कर दिया है। गांव की कई महिलाओं को भी रोजगार भी दिया जा रहा है।



रविदास समूह की महिला ममता, बीना, मीणा ,बबीता, सुनीता, रूपा, कुंती ,गजरा ने बताया कि 10 साल से स्वयं सहायता समूह में जुड़ी है। उनके समूह का नाम रविदास समूह है। चार साल पहले सरकार ने समूह को रोजगार के लिए 1.10 लाख रुपए दिए थे। इस धनराशि से उन्होंने आपस में मिल कर ब्रश उद्योग स्थापित किया। मेहनत से उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है । गांव की अन्य कई महिलाओं को भी रोजगार भी दे रखा है।
विज्ञापन






प्रति ब्रश में 150 रुपये की लागत, दो सौ रुपये की बिक्री



महिलाएं बताती है कि एक ब्रश बनाने में करीब 150 रुपये का खर्च आता है। तैयार होने पर खर्चा निकालने के बाद 200 रुपये प्रति ब्रश बेचा जा रहा है। अब उनका माल हर महीने देश के विभिन्न राज्यों उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि में निर्यात हो रहा है। परिवार के पुरुष सदस्य का भी उनके कारोबार को आगे बढ़ाने को प्रोत्साहित कर रहे है। पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








तीबड़ी में कृष्णा समूह बना रहा आंवले का मुरब्बा



गांव तीबड़ी कृष्णा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि वह आंवले का मुरब्बा और पाचन संबंधी ब्रांडेड उत्पाद तैयार कर रही है। उत्पाद को चालू करने से पहले उन्हें नगीना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षण देकर पारंगत किया गया। अब वह अपने कारोबार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। समूह में करीब 10 से 12 महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ कारोबार में लगी हैं।




14 सौ समूह देश तरक्की में दे रहे योगदान



ब्लॉक मिशन मैनेजर पूनम सागर, रेनू भारती, विवेक द्विवेदी का कहना है कि मिशन अधिकारी भी समय-समय पर ग्रुप की महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। जहां पर उन्हें उनकी आवश्यकता होती है, मदद की जाती है। ब्लॉक में करीब 1400 महिला समूह कार्यरत हैं, जो देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed