{"_id":"6140f0638ebc3eafb75645f0","slug":"brother-said-could-not-believe-sister-was-killed-by-drug-addict-alone-bijnor-news-mrt556244119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई बोला, विश्वास नहीं होता, बहन को अकेले नशेड़ी ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बोला, विश्वास नहीं होता, बहन को अकेले नशेड़ी ने मार डाला
विज्ञापन

बिजनौर। एक ओर जहां खोखो की नेशनल खिलाड़ी की हत्याकांड का पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार हत्याकांड में एक ही युवक के शामिल होने पर विश्वास नहीं कर पा रहा। खिलाड़ी के भाई ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि इतनी स्ट्रांग बहन को अकेले युवक ने मार डाला, जिसे नशेड़ी बताया जा रहा है। पुलिस मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार के घर पहुंची थी और खुलासे के बारे में जानकारी दी। परिजन पुलिस से पूछ रहे हैं कि बिटिया का मोबाइल कहां है।
मंगलवार की दोपहर दस बजे बिजनौर पुलिस ने खो खो खिलाड़ी की हत्या में शहजाद को गिरफ्तार करने की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। खो खो खिलाड़ी के एक भाई से जब खुलासे के बारे में जानकारी होने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि पुलिस कह रही है कि अकेले युवक ने उसकी बहन को मार डाला, जो नशे की हालत में लग रहा था। मुझे विश्वास ही नहीं होता कि अकेला नशेड़ी युवक उसकी खिलाड़ी बहन को मार सकता है। वह बहुत स्ट्रांग थी। हमने पुलिस से भी यह बात कही है और मोबाइल के बारे में पूछा है।
शहजाद के परिजनों ने किया हंगामा
बिजनौर। हत्यारोपी शहजाद के परिजन मोहल्लेवालों के साथ कोतवाली शहर पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से भेज दिया। शहजाद की गिरफ्तारी के बाद दिनभर गांव आदमपुर में उसके मोहल्ले में भीड़ लगी रही। वहां इसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
एसपी बिजनौर से पूछे गए सवाल
सवाल: हत्यारोपी के खरोंच के निशान हैं तो कैसे मिलान होगा कि वह हत्याकांड के समय बिटिया के खरोंचने से बने, क्या नाखूनों के नमूने लिए गए।
जबाव: जी पोस्टमार्टम के दौरान खिलाड़ी के नाखूनों के भी नमूने लिए गए हैं।
सवाल: बिटिया का मोबाइल कहां है, हत्यारोपी शहजाद ने मोबाइल के बारे में क्या बताया
जबाव: मोबाइल का अभी पता नहीं है। पूछताछ में हत्यारोपी मोबाइल के बारे में नहीं बता पाया। इसके लिए उसकी रिमांड ली जाएगी और मोबाइल बरामद किया जाएगा।
सवाल: घटना स्थल के पास मिला रोटियों का टिफिन किसका था।
जबाव: पता नहीं किसका था।
पांच मिनट में हत्याकांड को अंजाम दिया
एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि करीब 2.02 मिनट पर खिलाड़ी को हत्यारोपी शहजाद ने स्लीपर के बीच में खींच लिया था। करीब चार से पांच मिनट में उसने खो खो खिलाड़ी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पहले वहां से खिलाड़ी की ताई भी निकली, लेकिन उसे पता नहीं चला कि खिलाड़ी वहां पड़ी हुई है। हत्यारोपी शहजाद के परिजनों ने बताया कि वह शादीशुदा है और एक बेटी का बाप भी है। बेटी चार साल की बताई जा रही है। ऐसे में उसका हाथ खिलाड़ी की हत्या में आने पर सभी हैरत में नजर आ रहे हैं।
नशे के चलते मानसिक रूप से था बीमार
हत्यारोपी के मोहल्ले में चर्चा है कि हत्यारोपी शहजाद पहले काफी नशा करता था। वह कुछ साल पहले मानसिक रूप से बीमार भी हो गया था। उसका काफी समय तक इलाज भी चला, लेकिन अब वह ठीक था। परिजनों का दावा यहां तक है कि अब वह ठीक था और उसके नशा करने के बारे भी नहीं सुना। सोशल मीडिया पर हत्याकांड के खुलासे को लेकर तरह तरह की अफवाहें भी उड़ती रही। कई ग्रुपों में इसे लव जिहाद का भी नाम दिया जा रहा था, हालांकि कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस ऐसी अफवाहों पर सफाई देती नजर आ रही थी।

बिजनौर में नेशनल खिलाड़ी की हत्या को पकड़े गए आरोपी से बरामद सामान।- फोटो : BIJNOR