{"_id":"6276bc1dcd11c65c8e10011d","slug":"brother-in-law-kidnapped-to-divorce-sister-bijnor-news-mrt58765329","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को तलाक दिलाने को किया जीजा का अपहरण, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को तलाक दिलाने को किया जीजा का अपहरण, बरामद
विज्ञापन
स्योहारा में अपहरण के बाद सकुशल मिलने पर के बाद अपने परिजनों क साथ चिकित्सक सुहैल।
- फोटो : BIJNOR
बहन को तलाक दिलाने को किया जीजा का अपहरण, बरामद
स्योहारा (बिजनौर)। फिल्मी स्टाइल में पेशे से चिकित्सक जीजा का अपहरण बहन को तलाक दिलाने के लिए कर लिया गया। अपहरण करने वाले चिकित्सक के सगे साले बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की सक्रिय हुई तो आरोपी तीन घंटे में ही चिकित्सक को किरतपुर के जंगलों में छोड़कर भाग गए।
मुरादाबाद मार्ग मिल चौराहे के निकट डॉ. फारूख कादरी का अस्पताल और आवास है। डॉ. फारुख कादरी का 35 वर्षीय पुत्र डॉ. सुहैल कादरी भी उन्हीं के साथ रहता है। शनिवार की सुबह सवा पांच बजे दोनों पिता पुत्र घर के सामने स्थित गोसिया मस्जिद में फजर की नमाज पढ़ने जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पार करने से पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने डॉ. सुहेल कादरी को टक्कर मार कर गिरा दिया। एक कार में से दो तीन व्यक्ति उतरे और सुहैल को जबरदस्ती उठाकर कार में डाल कर ले गए। सुहैल के शोर मचाने पर उसके पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन अपहरणकर्ता उन्हें भी धक्का देकर कार से धामपुर मार्ग की ओर फरार हो गये। डॉ. फारूक कादरी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की।
डॉ. फारूक कादरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं को पहचाना वे डॉ. सुहैल कादरी के साले थे। अपहरण परवेज, जुनैद, उवैस, जैद, जुबैर पुत्रगण इलियास निवासी चिड़िया चांडक थाना किरतपुर ने किया है। बताया कि उनके बेटे डॉ. सुहैल का अपनी पत्नी उजमा से विवाद चल रहा है। ससुराल के लोग चाहते हैं कि सुहैल तलाक देकर विवाद को खत्म करे। जब कि सुहैल तलाक देना नहीं चाहता है। फारूक कादरी का कहना है कि पुत्र के ससुराल वाले फैसले के नाम पर तलाक तथा 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर आए दिन पुत्र सुहैल को जान से मारने की धमकी भी दी मिल रही थी।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपियों की सहायता करने के शक में पुलिस ने नहटौर क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके दो घंटे बाद ही करीब साढ़े दस बजे सुहैल कादरी को आरोपी थाना किरतपुर क्षेत्र के जंगलों में छोड़कर फरार हो गये। जहां से किरतपुर और स्योहारा पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अपहरणकर्ता सुहैल को किरतपुर के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछले साल दर्ज कराया था तीन तलाक का केस
डॉ. कादरी का निकाह 2017 में गांव चिड़िया चाड़क में इलियास की बेटी उजमा राहत के साथ हुआ। दो साल बाद विवाद होने लगा। संपत्ति का काफी हिस्से को उजमा राहत के नाम कर दिया था। इसके बाद भी किरतपुर में 25 जनवरी 2021 को चिकित्सक सुहैल कादरी के विरुद्ध तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में सुहैल कादरी को पिछले वर्ष ही जमानत मिली है।

स्योहारा में चिकित्सक सुहैल कादरी जिनका अपहरण हुआ।- फोटो : BIJNOR