फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother and sister killed in car accident

बिजनौर: कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, पिता घायल, युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Sun, 12 Feb 2023 05:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:19 AM IST
सार

गांव लाल वाला में तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुई ब्रेजा कार एक घर के दरवाजे से जा टकराई।

विज्ञापन
Brother and sister killed in car accident
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र के गांव लाल वाला में तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुई ब्रेजा कार एक घर के दरवाजे से जा टकराई। कार की चपेट में आकर की चपेट में आकर पिता के साथ घर के दरवाजे पर बैठी मानसी (9), उसके भाई संस्कार व भतीजे की मौत हो गई। इस हादसे में इनके पिता मनीराम और कार चालक फरमान निवासी मंडावर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार की रात्रि तहसील क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित हुई एक कार की टक्कर में घायल हुए 14 वर्षीय युवक की भी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में शनिवार को मौके पर ही दो सगे भाई बहनों की मृत्यु हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए 3.5 लाख रूपये की नकद मदद भी की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब 7 बजे एक बरेजा गाड़ी नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित होकर मनीराम के दरवाजे पर जा टकराई थी। बताया जाता है कि उस समय मनीराम अपनी (9) साल की पुत्री मानसी व (4) वर्ष के पुत्र संस्कार व वर्षीय भतीजे राजा (14) के साथ घर के दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। गाड़ी इस कदर बेकाबू थी की घटना में मानसी व संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मनीराम व राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को इलाज के दौरान राजा की भी मृत्यु हो गई तो परिवार में कोहराम छा गया। इस घटना में कार चालक थाना क्षेत्र मंडावर के मोहल्ला मूसा विलात निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया था।


रविवार की दोपहर स्थानीय भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज, अपर जिला अधिकारी विनय कुमार गांव पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके पर ही पीड़ित परिजनों को 3.5 लाख रूपये की नकद आर्थिक सहायता दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की मदद दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed