फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Breach of promise with farmers in potato cultivation

Bijnor News: किसानों के साथ आलू की खेती कराने में वादाखिलाफी

Mon, 18 Aug 2025 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Breach of promise with farmers in potato cultivation
छाछरी मोड़। ग्राम सिकंदराबाद उर्फ सिकंदरी के किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने उनसे आलू की खेती करने में वादाखिलाफी की है। किसानों ने सुनवाई न होने पर कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम सिकंदराबाद उर्फ सिकंदरी के किसान हरजिंदर सिंह, हरदेव सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि ने शिकायत पत्र में बताया कि कांटेक्ट फार्मिंग के तहत उन्होंने अपनी जमीन में आलू की खेती की थी। जिन्हें कंपनी ने प्रति हेक्टेयर पर धनराशि देने की बात की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी ने एक्स्ट्रा सीड के नाम पर उनके 20 हजार से 35 हजार तक काट लिए। किसान सत्येंद्र सिंह को अधिक पैदावार के समय एक लाख का चेक दिया।
उसकी धनराशि नहीं दी, बल्कि वादाखिलाफी करते हुए उन्हें खाद बिखरने का कृषि यंत्र देने की बात की जा रही है। किसानों ने डीएम से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर कंपनी के एकाउंट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि किसी भी किसान से कोई वादाखिलाफी नहीं की गई। सभी आरोप निराधार है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि शिकायत आई है। इस मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed