फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bramhapuri village streets filled up the boat

ब्रह्मपुरी गांव की गलियों में चल पड़ी नाव

Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bramhapuri village streets filled up the boat
बिजनौर के ग्राम ब्रह्मपुरी में नाव से जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में  गांव ब्रह्मपुरी में घुसे गंगा और मालन के पानी का स्तर शनिवार रात को और बढ़ गया। आधे से ज्यादा गांव में तीन फीट तक पानी भरा है। गांव वाले आने-जाने के लिए नाव का सहारा ले  रहे हैं।  रावली में मालन नदी के रपटे पर भी पानी बह रहा है।          कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

गांव रावली के पास वाले रपटे पर रविवार सुबह पानी चलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़कर तीन फीट तक चला गया। इस रपटे पर पानी भरने से गांव इनामपुरा, मो. देवमल, रावली, शहजादपुर, मो. सुजान, खानसापुर, वजीदपुर आदि गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जरूरत पड़ने पर आने-जाने वाले गांव वाले नाव से रपटा पार कर रहे हैं। गांव ब्रह्मपुरी में भी भरा पानी शनिवार रात को और बढ़ गया। 
विज्ञापन

रविवार को गांव में तीन फीट तक पानी भर गया। गांव के सुरेश, राहुल, सूरज, ब्रह्मपाल सिंह, भीष्म सिंह, नौबहार सिंह, चंद्रपाल आदि के अनुसार बरसात में हर साल गंगा और मालन का पानी घरों में भरना उनकी नियति बन गई है। कोई भी सरकार या अधिकारी उनकी हालत नहीं देखता। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में इस समय 1.28 लाख क्यूसेक पानी चल  रहा है। उधर, नगीना में तहसीलदार ने खो नदी से प्रभावित गांव भवानीपुर के लोगों को बाढ़ से बचाव संबंधी जानकारियां दीं और बाढ़ से बचाव संबंधी किट प्रधान को सौंपी। तहसीलदार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने बच्चों को खो नदी के पास न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed