फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   boy took poison

कर्ज में डूबे युवक ने जहर खाया

Thu, 19 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 19 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रैफर कर दिया गया है। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक करीब दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग में मीटर रीडिंग की कार्य करता था।
उसने बिल कम कराने के नाम पर लोगों से रूपये ले लिए। हालांकि किसी का बिल कम नहीं हुआ। उसने मीटर रीडिंग का कार्य भी छोड़ दिया। देनदारी से बचने के लिए वह घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। रुपये मांगने वाले उसके घर रोज पहुंच रहे थे। बृहस्पतिवार को युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहर खाने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को आनन फानन में नहटौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed