फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Box of schemes opened for neglected people of Boxa tribe

Bijnor News: बोक्सा जनजाति के उपेक्षित लोगों के लिए खोला योजनाओं का पिटारा

Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Box of schemes opened for neglected people of Boxa tribe
नगीना। जिले में सुदूर वन इलाकों से सटे गांव में गुमनामी जैसा जीवन व्यतीत कर रहे बोक्सा जाति के 337 परिवारों के लिए सरकारी योजनाएं वरदान बनकर सामने आई है। सरकार ने इन जाति के लोगों के लिए सरकारी योजनाओं का पिटारा खोला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी है।
विज्ञापन

धर्म सिंह बताते हैं कि मोदी सरकार ने उनकी सुध ली तो उन्हें एक ही झटके में 15 बीघा जमीन का पट्टा,गैस व बिजली का कनेक्शन तथा आयुष्मान कार्ड मिल गया।


लाभार्थी सुनीता कहती है कि मौजूदा सरकार ने उन्हें बिजली व पानी का कनेक्शन तथा आयुष्मान कार्ड दिया है। मकान योजना में भी उनका नाम आ चुका है।



ग्रामीण छोटे का कहना है कि उन्हें इस सरकार में पक्का मकान मिल गया है। जिसकी आस वह वर्षों से लगाए हुए थे।



लाभार्थी महिला हेमा देवी का कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने उनके समाज की उनकी तरफ देखा है। जिसके चलते उन्हें बिजली का कनेक्शन मिला तथा राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी बन गया। मकान योजना में नाम आने पर वह बहुत खुश हैं।
विज्ञापन



लाभार्थी जहांगीर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में उनका जाति प्रमाण पत्र तथा आयुष्मान कार्ड भी बन चुका है। मकान योजना में नाम आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed