फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boring failure of tube well in Teachers Colony, water crisis

टीचर्स कॉलोनी में नलकूप का बोरिंग फेल, पानी का संकट

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Boring failure of tube well in Teachers Colony, water crisis
टीचर्स कॉलोनी में नलकूप का बोरिंग फेल, पानी का संकट
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। टीचर्स कॉलोनी में सत्यधाम धर्मशाला के पास 25 साल पुराना पालिका का नलकूप बोरिंग फेल होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पीने के पानी का संकट गहरा गया है। पालिका प्रभावित क्षेत्र को अन्य नलकूपों से जल की आपूर्ति कराने का प्रयास किया कर रही है। नए बोरिंग के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
नगर पालिका द्वारा 25 साल पूर्व स्थापित नलकूप के बोरिंग के फेल हो जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा हो गया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि नगर पालिका द्वारा अन्य नलकूपों से ही इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी का वेग कम होने के कारण लोगों के घरों तक पानी कम ही पहुंच पा रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि नए बोरिंग के लिए जमीन तलाश कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर को नया बोरिंग कराने के बाद नलकूप को फिर से चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने जलकल विभाग के अभियंता को निर्देशित किया है कि वह अति शीघ्र बोरिंग करा नलकूप को चालू कराएं। जिससे लोगों को पानी की दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed