फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Booths of veterans were broken into at some places, candidates lagged behind at some places

Bijnor News: दिग्गजों के बूथों पर कहीं लगी सेंध, कहीं पिछड़ गए प्रत्याशी

Sat, 08 Jun 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Booths of veterans were broken into at some places, candidates lagged behind at some places
नगीना। विभिन्न पार्टियों के तमाम बड़े दिग्गज नेताओं द्वारा अपनी पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को चुनाव से पहले बूथ जीतने का गुर सिखाने का लाभ चुनाव परिणाम में दिखाई नहीं दिया। इसलिए विभिन्न पार्टियों के बड़े नेता भी अपने बूथ को हारते हुए नजर आए। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के गांव वाले बूथों पर भी भाजपा प्रत्याशी पिछड़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

नगीना के ग्राम बेगमपुर हर्रे उर्फ हुर्रनगला निवासी भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के गांव के दोनों बूथों पर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार पिछड़े हुए दिखाई दिए। बूथ नंबर 382 पर जहां भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को 223 मत प्राप्त हुए वहीं सांसद बने चंद्रशेखर को 400 मत मिले। जबकि सपा को 14, बसपा को सिर्फ 11 वोट ही हासिल हुए। इसी तरह इसी गांव के दूसरे बूथ नंबर 383 पर भाजपा प्रत्याशी को 185 मत मिले तो इसके सापेक्ष सांसद बने चंद्रशेखर को 281 वोट हासिल हुए। जबकि सपा को 15 व बसपा को चार मत मिले।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण ताकतवर पद पर बैठे नेता के गांव में पार्टी प्रत्याशी का पिछड़ना बूथ प्रबंधन की विफलता को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार भले ही अपने बूथ को जीतने में कामयाब हो गए लेकिन उनके बूथ पर चंद्रशेखर की पार्टी ने जमकर बड़ी सेंधमारी की, जो पार्टी संगठन के लिए तमाम सवाल खड़े करती है। उनके बूथ नंबर 206 पर जहां उन्हें 460 मत मिले वही चंद्रशेखर 294 वोट लेने में कामयाब हो गए। यहां सपा को 16 व बसपा को चार वोटों से संतोष करना पड़ा। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री रहे एमएलसी अशोक कटारिया अपने बूथ को भारी मतों से जीतने में कामयाब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बूथ नंबर 354 पर पार्टी प्रत्याशी ओम कुमार को 628, सपा को चार व चंद्रशेखर की पार्टी को मात्र 30 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी को यहां कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। नगीना से भाजपा के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार अपने बूथ को जीतने में कामयाब दिखाई दिए। उनके बूथ नंबर 245 पर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को 317 मत मिले, जबकि सपा को 87, बसपा को 26 व चंद्रशेखर को 274 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed