फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Booth tried to burn the ballot box

बूथ पर मतपेटी जलाने की कोशिश

Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Booth tried to burn the ballot box
रायपुर सादात/नजीबाबाद। प्राथमिक विद्यालय कमरुद्दीन नगर बूथ पर फर्जी मतदान की अफवाह से खूब हंगामा हुआ। बूथ के अंदर मौजूद ग्राम पंचायत सदस्य पद के डाले जा रहे मतों की पेटी लेकर महिलाएं बाहर आ गईं। पुलिस ने बल प्रयोग कर मत पेटी को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कमरुद्दीन नगर में अपराह्न तीन बजे किसी ने अफवाह फैला दी कि बूथ पर फर्जी मतदान हो रहा है। अचानक ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य पद की मत पेटी लेकर बाहर आ गईं तथा मत पेटी को आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हंगामे में दो-तीन मत पेटी से निकलकर बिखर गए। मोबाइल पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हल्के बल प्रयोग के बाद मत पेटी को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम नगीना, सीओ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर मतदान रुका रहा। आधा घंटा अतिरिक्त समय देने के बाद 1548 मतों में से 1236 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किरतपुर में ग्राम पंचायत इस्लामपुर शाहली उर्फ मुस्सेपुर में दो प्रत्याशियों में फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने मामले को शांत कराया।

किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इस्लामपुर शाहली उर्फ मुस्सेपुर में दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

प्रधान पद के लिए अहसान चौधरी की पत्नी रोजा ने पर्चा भरा था। तो दूसरी ओर इसी पंचायत के पूर्व प्रधान असलम की पत्नी फरजाना चुनाव मैदान में थी। दोपहर बाद तीन बजे के करीब वोट डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।


तनाव की सूचना पर एसडीएम एवं सीओ संजय राय भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और जमा भीड़ को हटवाया।

शांतिपूर्ण रहा मतदान
किरतपुर। ब्लॉक में बाकी सभी ग्राम पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह से ही लोगों की भीड़ बूथों पर दिखाई दी। ग्राम पंचायत खेड़ी, भोजपुर, पाड़ली, अनवरपुर चतर, खटाई, भनेड़ा, किथौड़ा मुफती, सिसौना, पाड़ला, कसौर, रामपुर विशना, गोपालपुर, गाजीपुर, कुम्हैड़ा, मुबारकपुर खोसा आदि ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed