फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body of a person found in briefcase

ब्रीफकेस में मिला व्यक्ति का शव

Sun, 31 May 2020 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Body of a person found in briefcase
हल्दौर के गांव मोहनपुर सिद्धपीठ के मार्ग पर मिले व्यक्ति के शव की जानकारी लेते सीओ। - फोटो : BIJNOR
हल्दौर (बिजनौर)। सड़क किनारे ब्रीफकेस में एक अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को धारदार हथियार से गोदा गया है। शव छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर सिद्धपीठ के युवक रविवार सुबह करीब सात बजे दौड़ लगाने गए थे। युवकों को गांव अम्हेड़ा व मोहनपुर सिद्धपीठ के बीच सड़क किनारे ब्रीफकेस दिखाई पड़ा। रुककर देखा तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। युवकों ने मोहनपुर सिद्धपीठ के ग्राम प्रधान समरपाल सिंह को फोन पर जानकारी दी। ग्राम प्रधान गांववासियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ब्रीफकेस खोलकर देखा तो उसमें खून से लथपथ करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव था। थाना प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर डाला गया है। शव छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक महीने के भीतर शव मिलने का दूसरा मामला
हल्दौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की यह दूसरी घटना है। एक माह पहले हल्दौर-अम्हेड़ा मार्ग पर रेलवे लाइन के निकट झाड़ियों में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस दोनों ही घटनाओं में किसी दूसरे स्थान पर हत्या करके शव घटनास्थलों पर आशंका जता रही है।

हल्दौर के गांव मोहनपुर सिद्धपीठ के मार्ग पर व्यक्ति का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वायड से जांच करती ?

हल्दौर के गांव मोहनपुर सिद्धपीठ के मार्ग पर व्यक्ति का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वायड से जांच करती ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed