फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board question paper reached

बोर्ड प्रश्नपत्र पहुंचे, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Board question paper reached
नजीबाबाद के जीआईसी में बोर्ड परीक्षा पेपर उतरवाते विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य। - फोटो : NAZIBABAD
बोर्ड प्रश्नपत्र पहुंचे, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच नजीबाबाद जीआईसी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे।
डीआईओएस कार्यालय बिजनौर निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र और कॉपी भेजी गईं। राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका यादव, शिक्षक अजय यादव की उपस्थिति में बिजनौर से बोर्ड परीक्षा सामग्री लेकर आए प्रधानाचार्य डा. पुनीत कौशिक, शिक्षक प्रतिनिधि सुनील कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज में उपस्थित विभिन्न केंद्रों के प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रतिनिधियों को बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र और कॉपी सौंपी।
एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह सहित आठ केंद्रों के प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रश्नपत्र और कॉपी अपने कब्जे में लीं।
विज्ञापन

आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, नजीबुदौला गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमडीएस, एमडीकेवी, कासमियां इंटर कॉलेज, राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज आर्यनगर ढकीसाधो के प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रतिनिधियों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र और कॉपी सौंपे। शिक्षक प्रतिनिधि अपने-अपने केंद्रों के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में ले गए। 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed