फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board exam copies will be checked at three centers in the district

जिले में तीन केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Board exam copies will be checked at three centers in the district
जिले में तीन केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र फाइनल कर दिए हैं। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बने हैं। वर्ष 2020 में चार मूल्यांकन केंद्र थे। संकलन केंद्रों से 17 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं को आवंटित मूल्यांकन केंद्रों को भेजना शुरू हुआ। डीआईओएस कार्यालय मूल्यांकन की तैयारी में जुटा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कापियों के जांचने का काम अगले सप्ताह शुरू हो सकता है। शासन ने जिलेवार मूल्यांकन केंद्र फाइनल कर दिए हैं। प्रशासन ने जिला मुख्यालय के आरजेपी इंटर कालेज, जीजीआईसी तथा बीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में चार मूल्यांकन केंद्र थे। इस बार जीआईसी बिजनौर को मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है। इनमें आरजेपी तथा जीआईसी इंटर के तथा जीजीआईसी वह बीआईसी हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र थे। चारों केंद्र पर करीब चार लाख कापियां जांची गई थी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार एक केंद्र भले ही कम हो गया हो परंतु उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या कम होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल तक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचनी हैं कॉपियां
उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र जिला मुख्यालय पर होता है। जीआईसी बिजनौर संकलन केंद्र है। मूल्यांकन केंद्रों का एलान होते ही 17 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटित मूल्यांकन केंद्रों को लदान शुरू हो गया है। उत्तर पुस्तिका अलग-अलग जिलों को भेजी जाती है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं 21 अप्रैल तक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचनी है। उत्तर पुस्तिका सशस्त्र पुलिस की अभिरक्षा में भेजने के निर्देश हैं।

शासन से आएगी परीक्षकों की सूची
यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा की प्रक्रिया ऑनलाइन है। शासन ने 14 अप्रैल तक शिक्षकों का विद्यालय वार शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय है। शासन ने परीक्षकों की ऑनलाइन नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्रों को परीक्षकों की सूची तीन चार दिन में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed