फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board candidates will get transport facility

बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी परिवहन सुविधा

Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Board candidates will get transport facility
बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी परिवहन सुविधा
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सुविधाएं देने लगा है। इसी क्रम में शासन के मुख्य सचिव ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के राज्य परिवहन अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।
सूबे के मुख्य सचिव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग की। डीआईओएस राजेश कुमार इसमें शामिल हुए। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए सुगम परिवहन व्यवस्था कराई जाए। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। मुख्य सचिव ने हिदायत दी है कि परिवहन कर्मचारियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराया जाए। विद्यार्थी मास्क लगाकर आएं। विद्यार्थियों को बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया जाए। इसमें कतई ढील न बरती जाए।
विज्ञापन

80 प्रतिशत ग्रामीण परीक्षार्थी
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च से शुरू बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 387 माध्यमिक विद्यालयों के 88 हजार विद्यार्थी 131 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। बताया की मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के राज्य परिवहन अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। जिले में रोडवेज के बिजनौर, धामपुर तथा नजीबाबाद व चांदपुर में डिपो है। जहां से अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर बस संचालित होती हैं। बोर्ड परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed