फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blueprint of security arrangements on Ram Utsav ready, district divided into sectors

Bijnor News: राम उत्सव पर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार, सेक्टर में बांटा जिला

Sun, 21 Jan 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Blueprint of security arrangements on Ram Utsav ready, district divided into sectors
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सुरक्षा बल कर्मी। स्रोत जीआरपी
- छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया जनपद
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर की जा रही चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रामलला मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा अवध में होनी है लेकिन देशभर के साथ साथ अपने जिले में भी राम उत्सव का माहौल है। ऐसे में राम उत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार कर लिया गया है। उत्सव के रंग में भंग ढालने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया है और लगातार चेकिंग की जा रही है।
सुरक्षा इंतजामों को मजबूती के साथ लागू करने के लिए जिले को तीन सुपर जोन और छह जोन में विभाजित किया गया है। साथ ही 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर प्रभारियों के संग एसपी नीरज कुमार जादौन और अन्य पुलिस अफसर बैठक कर चुके हैं। जिन्हें सुरक्षा इंतजामों को बनाए रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे। बता दें कि राम उत्सव को लेकर शुक्रवार से ही व्यवस्था को लागू कर दिया गया था। जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। डीआईजी मुनीराज जी भी जिले का दौरा कर चुके हैं। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी धर्मगुरुओं से संपर्क साधा जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को नगीना में एएसपी देहात राम अर्ज ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


- पुलिस कार्यालय और थानों पर मनेगा उत्सव
राम उत्सव को लेकर पुलिस महकमे भी तैयारियां शुरु हो गई है। पुलिस कार्यालय को सजाया जाने लगा है। इसके अलावा थानों पर भी तैयारियां की जा रही हैं। थानों पर रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
22 जनवरी को जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। सभी थाना प्रभारियों को लगातार चेकिंग करने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed