फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blueprint for division of 12 cooperative societies ready

Bijnor News: 12 सहकारी समितियों के विभाजन का खाका तैयार

Mon, 09 Dec 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Blueprint for division of 12 cooperative societies ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (पैक्स) की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज हो चुकी है। फिलहाल 12 समितियों के विभाजन का खाका तैयार कर दिया गया है। दरअसल दस करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाली समिति का विभाजन करते हुए एक और नई समिति का गठन किया जाना है। 12 नई समितियों को बनाने के लिए प्रधानों से प्रस्ताव भी ले लिए गए हैं।
जिले में फिलहाल 96 किसान सहकारी समितियां (बहुउद्देशीय पैक्स) काम कर रही हैं, जबकि जिले में न्याय पंचायत की संख्या 130 है। ऐसे में जिले में सभी न्याय पंचायत तो नहीं, लेकिन 20 नई समितियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद किसान सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 116 हो जाएगी। पहले चरण में 12 समितियों का चयन किया गया है। ये दस करोड़ से अधिक का कारोबार करती हैं।
जिला स्तर पर गठित कमेटी इस विचार कर चुकी हैं। पुरानी समिति का विभाजन करने के बाद गठित होने वाली नई समिति में कौन कौन से गांव शामिल किए जाएंगे, यह खाका भी तैयार हो चुका है। बता दें कि शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों के क्रम में जिला स्तर पर बनी कमेटी पिछले महीने पहली बैठक कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गांव में कोई एक सहकारी समिति होनी चाहिए। ऐसे में खाद और बीज का व्यापार करने वाली किसान सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने की कवायद आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed