{"_id":"6ab6cffc9243b65eee072645","slug":"block-working-committees-dissolved-conveners-to-handle-responsibilities-until-elections-bijnor-news-c-30-1-sha1007-184492-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ब्लॉक कार्य समितियां भंग, चुनाव तक संयोजक संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ब्लॉक कार्य समितियां भंग, चुनाव तक संयोजक संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्य समिति की बैठक डाक बंगला परिसर स्थित अध्यापक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्लॉक कार्य समितियों का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें भंग कर दिया गया है। चुनाव होने तक ब्लॉकों में संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। वर्ष 2025-26 की सदस्यता कराए जाने के बाद विकास क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बैठक में अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। शिक्षक भवन में आवश्यक आंशिक टूट-फूट कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को एकत्रित कर जिला कार्यालय के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री संजय सैनी, ब्रिजेश पुंडीर, अब्दुल नासिर, सतीश कुमार, संजय चौहान, प्रवीण सिंह, पंकज, कुलबीर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन में देवेंद्र कुमार बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
- जिला स्तर पर नई नियुक्तियां
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पंवार ने पत्र जारी कर संगठन में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। जारी पत्र के अनुसार देवेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अवनीश कुमार को जिलामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की बात कही।