{"_id":"5e20ae968ebc3e4af233c8c5","slug":"block-office-lockout-dhampur-news-mrt4641965161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय में की तालाबंदी
विज्ञापन
अफजलगढ़ ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी करने के बाद प्रदर्शन करती एनआरएलएम की महिलाएं।
- फोटो : DHAMPUR
महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय में की तालाबंदी
कासमपुरगढ़ी(बिजनौर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की महिला कार्यकर्ताओं (एसीआरपी) ने जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) और ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) पर ब्रीफिंग के दौरान अभद्रता व अपमानित करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं। उन्होंने अभद्रता करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
एनआरएलएम के अंतर्गत जनपद बिजनौर के मात्र दो रिसोर्स ब्लॉक अफजलगढ़, नजीबाबाद की एसीआरपी महिलाओं को मिशन के तिमाही कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय निर्देश पर मंगलवार को नजीबाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में ब्रीफिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां अफजलगढ़ ब्लॉक की कुछ महिला एसीआरपी कार्यकर्ताओं के साथ एनआरएलएम के डीएमएम विपिन कुमार, गोविंद और बीएमएम जमीर अहमद, पद्म सिंह ने अभद्रता की, उन्हें सरेआम अपमानित किया। जिससे नाराज महिलाएं वापस कासमपुरगढ़ी स्थित अफजलगढ़ ब्लाक कार्यालय पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। ममता, सीमा मित्तल, रेनू, किरण, गीता, सोनी, रेखा, सुदेश, बीना, प्रेमलता, विनीता का कहना है कि अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की सभी एसीआरपी महिलाओं ने नजीबाबाद के इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने एनआरएलएम और ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। डीएमएम और बीएमएम ने महिलाओं के आरोपों को गलत बताया है।
खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार का कहना है कि अधिकारियों से संपर्क कर मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को समझाबुझा कर पुलिस की मदद से दोपहर बाद ब्लाक के मेनगेट पर लगे ताले को खुलवा दिया गया।