फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief election concluded amidst tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख चुनाव

Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Block chief election concluded amidst tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान संपन्न हुआ। एआरओ लोनिवि के एक्सईएन सनतगुप्त ऋषि की देखरेख में ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ब्लॉक परिसर ड्वाकरा हॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 12 बजे मतदान शुरू हुआ। एसपी ग्रामीण संजय सिंह, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ की मौजूदगी में मतदान कराया। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार और उनके समर्थक बीडीसी सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। लगभग एक बजे तक अवधेश समर्थक बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह के साथ आए उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों को तहसील परिसर के दूसरे गेट से प्रवेश दिलाकर ड्वाकरा हॉल परिसर के टीन शेट में पहुंचाया। लगभग 2:40 बजे तक समस्त 175 बीडीसी सदस्यों का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के दौरान तहसील परिसर के बाहर फ्लाईओवर और आसपास खड़े दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी की। टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाली। दोनों समर्थकों को तहसील परिसर के पास से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डा.धर्मवीर सिंह ड्वाकरा हॉल पहुंचे। दोनों अधिकारी मतगणना संपन्न होने तक ड्वाकरा हॉल परिसर में मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार और उनके समर्थक ने डीएम और एसपी से निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर उनके कुछ मतदाताओं को भ्रमित करने और दबाव बनाकर वोट डलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed