फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BLO should be serious about voter list revision

विधानसभा क्षेत्र में स्थान परिवर्तित कर रहने वाले भरें फार्म 8-ए

Mon, 22 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BLO should be serious about voter list revision
मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति गंभीर हों बीएलओ
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने विधानसभा चुनाव से जुड़े प्रत्याशियों, बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति गंभीरता लाने और स्थान परिवर्तन के लिए फार्म 8-ए भरवाने को कहा। एसडीएम ने रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कई बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के राजीव अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप सहित चुनाव से जुड़े संभावित प्रत्याशियों से विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सकारात्मक सोच के साथ सहयोग की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि यदि विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर मतदाता स्थानांतरित हुए तो उनके वर्तमान आवास क्षेत्र से संबंधित बीएलओ फार्म 8-ए भरवाएंगे। मतदाताओं को पूर्व स्थान की मतदाता सूची से नाम कटवाने की आवश्यकता नहीं होगी। एसडीएम ने संभावित प्रत्याशियों से नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने, संशोधन व नाम हटवाने के लिए संबंधित मतदाताओं एवं उनके परिजनों को भी बूथ पर ले जाने और एक साथ अनेक संशोधन पत्र बीएलओ को न सौंपने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के बीएलओ बूथ का प्रधानपति हिमांशु राजपूत की उपस्थिति में निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने कई अन्य पुनरीक्षण केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed