फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BLO-Lekhpal suspended for cutting name from voter list

मतदाता सूची से नाम काटने में बीएलओ-लेखपाल निलंबित

Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
BLO-Lekhpal suspended for cutting name from voter list
नजीबाबाद/जलाबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल की मतदाता सूची से 74 मतदाताओं के नाम गायब होने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम परमानंद झा ने मामले की जांच कर संबंधित बीएलओ और लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा को सोमवार की शाम ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल के ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें ग्राम पंचायत की मतदाता सूूची से अंतिम समय में षड्यंत्र के तहत 74 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगाया था। एसडीएम परमानंद झा ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने तत्काल मामले की जांच कराई। जांच में बीएलओ बृजेश देवी और लेखपाल गौरव कुमार को एक प्रत्याशी विशेष से हमसाज होकर सूची से नाम हटाने का दोषी पाया गया। इसके बाद बीएलओ बृजेश देवी और लेखपाल गौरव को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी में कार्यरत बीएलओ अचानक मेडिकल पर चली गई। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed