{"_id":"604914228ebc3e8d2c63199b","slug":"blacklisting-of-printing-firm-in-bijnor-bijnor-news-mrt529351814","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटिंग फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटिंग फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला
विज्ञापन
प्रिंटिंग फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने पर मैसर्स यशवंत इंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु मतदान व मतगणना किट, प्रपत्रों का मुद्रण, फ्लैक्स, बैनर व बैज की छपाई कार्य के लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई थी।
प्राप्त निविदाएं पर निर्धारित तिथि में गठित समिति के समक्ष तकनीकी बिड खोली गई। बताया कि चार फर्मों के तकनीकी बिड प्राप्त हुई। इनमें मैसर्स लक्ष्मी प्रिंटर्स नई बस्ती बिजनौर द्वारा शिकायत की गई कि मैैसर्स यशवंत इंटरप्राइजेज बुखारा चुंगी बिजनौर द्वारा टेंडर में अपलोड किया गया वर्ष 2016 का अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी है। यशवंत इंटरप्राइजेज, बुखारा चुंगी बिजनौर द्वारा संलग्नक अनुभव प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। बताया कि मैसर्स यशवंत इंटरप्राइजेज को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एंव नगरीय निकाय) बिजनौर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मैसर्स यशवंत इंटर प्राइजेज, बुखारा चुंगी बिजनौर द्वारा गलती होना स्वीकार किया गया।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जानबूझ कर निर्वाचन कार्य को प्रभावित करने तथा फर्जी प्रमाण पत्र अपलोड करने जैसे अपराध के लिए फर्म द्वारा जमा की गई धरोहर धनराशि (अर्नेस्ट मनी) अंकन रुपये 20 हजार जब्त कर लिए गए हैं और फर्म को काली सूची में डाल दिया गया है। संबंधित संस्था को भविष्य में निर्वाचन अथवा किसी भी अन्य राजकीय संस्था में कार्य किए जाने के लिए अनर्ह घोषित किया गया है। डीएम ने सभी संबधित अधिकारियों को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।