{"_id":"6501f3b644eee1b54f02e448","slug":"bkus-talks-with-sdo-fail-strike-continues-for-fifth-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-10810-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाकियू की एसडीओ से वार्ता विफल, पांचवे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाकियू की एसडीओ से वार्ता विफल, पांचवे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
स्योहारा में बिजली घर पर भाकियू की धरने को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत। स्रो
समस्याओं के निस्तारण तक धरना रहेगा जारी : भाकियू
स्योहारा। पिछले पांच दिन से बिजलीघर पर चल रहे भाकियू के धरने पर पहुंचे एसडीओ से किसानों की वार्ता विफल रही। जिसके चलते किसान मांगे पूरी न होने तक धरने पर बैठे रहेंगे।
गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में चल रहे भाकियू के धरने पर बुधवार को किसानों के बीच एसडीओ प्रेम सिंह व विनय कुमार, जेई चेतराम सिंह, थानाध्यक्ष हमबीर सिंह पहुंचे और किसानों से वार्ता की। जहां कुछ बिंदुओं पर सहमति न बनने पर किसानों और विद्युत अधिकारियों की वार्ता विफल रही। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया विद्युत विभाग द्वारा जिन किसानों के बिल बढ़कर आ रहे थे, उन बिलों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही जिन किसानों पर ओवरलोड के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनके भार का जुर्माना ठीक करने के लिए समय मांगा है। एसडीओ प्रेम सिंह ने संबंधित पत्र अधिशासी अभियंता को भेज दिया है। बृहस्पतिवार से जर्जर लाइनों को खिंचवाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। गजेंद्र सिंह ने बताया जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। इसको लेकर एसडीओ प्रेम सिंह ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन किसान नहीं माने और धरना जारी रखा। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सुखबीर सिंह, हरिओम सिंह यादव, आलोक सिंह, वीर सिंह, अमित चौधरी, वीरेंद्र प्रधान, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।