फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bku workers will protest on dco office

अब डीसीओ दफ्तर घेरा जाएगा

Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
bku workers will protest on dco office
नजीबाबाद तहसील परिसर में धरने पर बैठे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन (भानू) कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों के समर्थन में तहसील में सांकेतिक धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में कई किसान मंगलवार सुबह तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना सभा में चौधरी विजय सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों की समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं है। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


चौधरी वीर सिंह के संचालन में हुई सभा में जिला प्रशासन को 20 जुलाई तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित लंबित समस्याओं के निराकरण करने का समय दिया गया। सभा में ओमकार आजाद, भोपाल सिंह, धर्मपाल, कोमल सिंह, रणधावा सिंह, शिवकुमार सहरावत, योगेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें नहरों में पानी पहुंचाने, नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग पक्का बनवाने, आगामी सत्र में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने के साथ ही अन्य कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed