फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers demonstrated on tehsil

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU workers demonstrated on tehsil
नगीना में तहसील में भाकियू की सभा में किसानों से बैठकर वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : BIJNOR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नगीना। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। किसानों ने अलग-अलग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

मंगलवार दोपहर भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पहले तहसील परिसर में एक सभा की जहां डीजल व पेट्रोल कीमतों की हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। बाद में एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा गया की देश में डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन, माल भाड़े व किसानों पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के अंतर्गत फल, सब्जी, दूध आदि के उत्पादक किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए भारत सरकार 1.5 लाख करोड़ का पैकेज किसानों को दें। किसान सम्मान निधि का लाभ पहली किस्त की तरह सभी किसानों को दिया जाए। किसानों के सभी तरह के पिछले एक साल तक के कर्ज माफ किए जाए। चौधरी वीर सिंह डबास की अध्यक्षता व नितिन सिरोही के संचालन में आयोजित सभा में डॉ धर्मवर सिंह, समर पाल सिंह, डॉ. भानु प्रताप सिंह, बलजीत सिंह, दिनेश कुमार, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, महेंद्र सिंह सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed