फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU postponed the gherao of the BJP office

भाकियू ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया स्थगित

Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
BKU postponed the gherao of the BJP office
भाकियू ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू का भाजपा कार्यालय घेराव प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन जिला सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए 21 सितंबर को भाजपा के घेराव की घोषणा की गई थी। 17 सितंबर की शाम डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने संगठन का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए डीएम आवास पर बुलाया। किसान भाजपा कार्यालय के घेराव पर अड़ गए। इस पर अफसरों ने शासन के जरिए गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी से बात की। गन्ना आयुक्त ने गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का पैैसा जल्दी आवंटित करने की बात कही। साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का भी आश्वासन दिया। महेंद्र सिंह ने बताया कि अगर उनकी मांग मानी नहीं गई तो चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुलवीर सिंह, विनोद परमार, भोपाल राठी, सुनील प्रधान, सरदार इकबाल सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed