फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU Mandal President had shot himself

Bijnor News: भाकियू मंडल अध्यक्ष ने खुद को मारी थी गोली

Tue, 05 Nov 2024 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU Mandal President had shot himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष गौरव जंघाला को गोली लगने का मामला उल्टा पड़ चुका है। दरअसल, इस केस में मंडल अध्यक्ष के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। झूठा केस दर्ज करने के लिए खुद ही गोली मारकर षड्यंत्र रचने का प्रयास किया गया था। दरोगा अमित कुमार की तहरीर पर स्वाहेड़ी के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गौरव जंघाला पुत्र गजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि डायल 112 को सूचना दी गई थी कि किसी व्यक्ति ने गौरव जंघाला को गोली मार दी है। दरोगा अमित कुमार पुलिस टीम के साथ गौरव जंघाला के घर पहुंचे। घर के बाहर गौरव के परिवार वाले और योगेंद्र पुत्र जीवन सिंह, लवी पुत्र योगेंद्र निवासीगण दुर्गा विहार कॉलोनी थाना नजीबाबाद और नितिन पुत्र सुरेंद्र निवासी स्वाहेड़ी खड़े हुए थे।
पुलिस ने गौरव के घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के बाहर फर्श पर जगह-जगह खून की बूंदें पड़ीं थीं। कमरे के अंदर एक खोखा कारतूस, बेड के नीचे एक देशी पिस्टल भी पड़ी मिली। जांच में पता चला कि लेनदेन को लेकर नजीबाबाद के योगेंद्र आदि स्वाहेड़ी में गौरव जंघाला के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में गौरव जंघाला को गोली लगी थी। बाएं हाथ में अंदर की तरफ से गोली लगने पर घायल हुए गौरव जंघाला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गौरव का कहना था कि लेनदेन के विवाद और गांव की राजनीति के चलते उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारी गई।
भाकियू अराजनैतिक युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर दरोगा की ओर से घायल गौरव जंघाला के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed