फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU blocked traffic on seizing motorcycle

Bijnor News: मोटर साइकिल सीज करने पर भाकियू ने लगाया जाम

Fri, 23 Aug 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
BKU blocked traffic on seizing motorcycle
-मंडावर रोड पर चक्कर चौराहे पर देर शाम करीब 10 बजे लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । भाकियू के एक पदाधिकारी की मोटर साइकिल चेकिंग के दौरान पकड़कर सीज किए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार देर रात दस बजे चक्कर चौराहा मंडावर रोड पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके अलावा नूरपुर, नांगलसोती, नहटौर आदि स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रात में ही प्रदर्शन धरने दिए।
मंडावर रोड चक्कर चौराहे पर भाकियू के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू पदाधिकारियों के साथ धरना लगाकर बैठ गए, जिससे चक्कर रोड और मंडावर रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम मंडावर रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी एक बाइक वहां से गुजरी, जिसे पुलिस ने रोक लिया और उसे सीज कर दिया। उक्त बाइक किसान यूनियन के एक पदाधिकारी की बताई जा रही है। बाइक सीज होने की सूचना मिलते ही किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह अपने पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मंडावर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।चक्कर रोड पर वाहनों की कतार लग गई। उधर बिजनौर से मंडावर रोड भी बंद हो गई। आनन फानन में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन करने के लिए बिजनौर शहर में चल रही नुमाइश को रात 10 बजे ही बंद करने के आदेश जारी किए। बिजनौर पुलिस और किसान नेताओं के बीच रात में कई बार वार्ता हुई। भाकियू ने नांगल बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट लगी एक बाइक को सीज किया गया था। जिसे लेकर किसान यूनियन ने जाम लगाया है। कुछ देर के बाद वार्ता में मोटर साइकिल की चाबी देने पर किसान मान गए और धरना समाप्त हो गया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed