फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's regional president gave information about plans in Chandpur

Bijnor News: चांदपुर - भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
BJP's regional president gave information about plans in Chandpur
चांदपुर क्षेत्र के गांव बाबरपुर में किसान सम्मान निधि सम्मेलन में को संबोधित करते भाजपा क्षेत्र
- भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ किसान सम्मान निधि सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
चांदपुर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मान निधि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओंं की जानकारी दी।
गांव बाबरपुर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे किसान संपर्क अभियान के तहत किसान सम्मान निधि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला रहे। संचालन जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा चौधरी सुधींद्र सिंह ने किया। सम्मेलन में मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभ पहुंच रहा है। सरकार आम आदमी को अच्छी बिजली, पानी, अच्छी सड़क आदि सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, अनूप वाल्मीकि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा खेल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, पुष्कर सिंह, नरेश चौधरी, चरन सिंह, ताहर सिंह, देवेन्द्र सिंह, अंशुल चौधरी, सुनील चौधरी, कुलवंत सिंह, राजीव कुमार, विपिन कुमार, राकेश सैनी, महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed